: KKC म्यूजिक क्लब एवं संगीत सेवा सहारा ने रतलाम में बनाया 38 घंटे 20 मिनिट का 9 वां विश्वरिकॉर्ड
Wed, Dec 6, 2023
हरफनमौला गायक किशोर कुमार की पुण्यतिथि एवं KKC क्लब के जन्मदिन के अवसर पर गायन के क्षेत्र में 9 बार विश्वरिकार्ड बनाने के बाद आपके प्यार, सहयोग और विश्वास ने KKC म्युजिक क्लब एवं संगीत सेवा सहारा को आपने फिर से बनाया इंदौर की नंबर 1 संगीत संस्था, हमारी जानकारी के अनुसार इंदौर में किसी भी संस्थान ने 9 बार गायन के क्षेत्र में विश्वरिकार्ड नही बनाया हैं।
कार्यकारी अध्यक्ष एवं संयोजक मनीष पगारे एवं रेखा रावल ने बताया की रतलाम शहर में हुए इस आयोजन में 100 से अधिक कलाकारों ने आनलाइन और आफ़लाइन हरफनमौला गायक किशोर कुमार के गीत गाकर उक्त विश्व रिकार्ड बनाया है,
अल्टीमेटस्टार बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड
मे 38 घंटे 20 मिनिट का रिकार्ड दर्ज किया गया है जो की विगत वर्ष 37 घंटे 18 मिनिट का रिकार्ड तोड़कर बनाया गया है। इस आयोजन मे लोकल प्रशासन, रेलवे विभाग, पुलिस प्रशासन, जूनियर रेलवे इंस्टीट्यूट रतलाम, स्टेट प्रेस क्लब, मोयरा सरिया, श्री योगेंद्र महंत पूर्व राज्यमंत्री, सिद्धि देवा मीडिया प्रॉडक्शन पुणे, अजय साउंड, पत्रकार श्री रमण रावल, श्री पंकज जोशी, श्री गिरीश शर्मा, श्री अरविंद डांगी, श्री अरविंद शर्मा, सोशल मीडिया के सहयोग से एवं आपके स्नेह, सहयोग और विश्वास के लिए आपका कोटि कोटि आभार, आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी धरोहर और ताकत हैं।
टीम KKC क्लब को ह्रदय की गहराइयों से कोटि कोटि प्रणाम करता हूं उनके बिना ये सफलता असंभव थी, टीम की मेहनत ने ही ये विश्व रिकॉर्ड बनाया है इसका सारा श्रेय हमारे आयोजन में पधारे कलाकार और टीम KKC क्लब को जाता है। मेँ संस्थान की तरफ से आप सभी गायक कलाकारों, सहयोगियों, प्रशासन, हितेशियों एवं शुभचिंतकों और सभी दर्शकों, पाठकों को हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित करता हूँ।
दीपक पाठक - संस्थापक एवं अध्यक्ष
KKC क्लब एवं संगीत सेवा सहारा
मो. 9926561316
: निनाद सिंगर्स ग्रुप द्वारा कुमार सानू नाईट आयोजन सम्पन्न
Mon, May 8, 2023
इटारसी : शहर के संगीत प्रेमी गायकों के ग्रुप निनाद सिंगर ग्रुप द्वारा कुमार सानू नाइट का आयोजन 7 मई को किया गया, जिसमें ग्रुप सदस्यों द्वारा कुमार सानू के एक से बढ़कर एक शानदार गीतों की प्रस्तुति दी गई. आशा निकेतन बिल्डिंग के द्वितीय तल पर शाम 8.00 बजे से शुरू हुआ एवं रात्रि 11:00 बजे समापन हुआ।
प्रस्तुतियों के क्रम में अमिताभ बैस द्वारा सोचेंगे तुम्हें प्यार, कितना हसीन चेहरा, आलोक गिरोटिया द्वारा तू मेरी जिंदगी है, अब तेरे बिन, अतुल शुक्ला द्वारा दिल है कि मानता नहीं, ए काश के हम, संजय दीवान द्वारा दो दिल मिल रहे हैं, दिल का आलम, शशांक जैन द्वारा सांसो की जरूरत है, ए काश के हम, प्रदीप बैस द्वारा मेरा चांद मुझे आया है नजर, तुम्हें अपना बनाने की, दीपक सोनी द्वारा यह काली काली आंखें, इस प्यार से मेरी तरफ, अभिमन्यु बैस द्वारा चुराके दिल मेरा, तू प्यार है किसी और का, अजय राज द्वारा चेहरा क्या देखते हो, कुछ ना कहो, मनोज जाट द्वारा सनम मेरे हमराज, दिल जिगर नजर क्या है, विशाल पांडे द्वारा एक लड़की को देखा, चांद सितारे फूल, सुखमीत सोखी द्वारा दो दिल मिल रहे हैं, गीतों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का संचालन शशांक जैन द्वारा किया गया।
मनीष जायसवाल - नगर प्रतिनिधि