: मां का प्यार अनमोल है - पूजा
Mon, May 8, 2023
दुनिया की पहचान है तू
मेरी प्यारी मां तू
तूने हमको जन्म दिया।
दुखों को मेरे हर लिया मां तो सब कुछ जानती है
दुनिया में हम को पालती है
मां का प्यार अनमोल है
इसका नहीं कोई मोल है
यह दुनिया बहुत गोल है
मीठे मां के बोल हैं जब भी इस धरती पर आऊं
बस मेरी मां की गोद पर आऊं।
पूजा - पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड।
: मां जन्नत का हूर है बेशकीमती नूर है - कशिश
Mon, May 8, 2023
जन्म देती है जो
वो है मां
प्यार करती है जो
वो है मां
गलती पर डांटती है जो
वो है मां।
मां जब तक है हमारे साथ
तब तक है जिंदगी की हर सांस
जिस दिन मां चली गई
उस दिन दुनिया वीरान हो गयी।
वो तो वही जानता है
जिसके पास मां नहीं है
और जिसके पास है मां
उसे उसकी कदर नहीं है
मां जन्नत का हूर है बेशकीमती नूर है आ जाती आने से जिसकी रौनक वो प्यारी हमारी मां है।
कशिश - पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड।
: मां तो आखिर होती है मां - आरुषी
Mon, May 8, 2023
मां तो आखिर होती है मां
अपने सपनों को त्यागकर
रातों को जागकर
हमारी ख्वाहिश करती है पूरी।
उनके बिना ज़िंदगी अधूरी
ममता मयी आंचल है जिनका।
जिनकी,
खुशियों की होती है
मां की आंखों में करुणा की ज्योति।
रिश्तों को यह संजोए रखती
सारे दर्द खुद ही सह लेती और
मौत से भी लड़ जाती हैं।
आरुषी - पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड।