: कुमार अतुल एंटरटेनमेंट की वेब सीरीज पुतला रावण का पार्ट-2 की शूटिंग जारी
Sat, Apr 22, 2023
इटारसी/नर्मदापुरम : जिस तरह रावण के 10 सिर होते हैं वैसे ही उसके व्यक्तित्व के 10 चरित्रों को अलग-अलग एपिसोड के माध्यम से बताया गया है जिसमें काम, क्रोध, मद, लोभ, ईर्ष्या, आदि शामिल है, पुतला रावण का एक ऐसी ही वेब सीरीज है जिसमें एक रावण का पुतला बनाने वाले कारीगर के घर एक रात रावण उस पुतले में साक्षात जीवित हो उठता है और जब वह रावण इस कलयुग की बाहरी दुनिया में निकलता है तो उसे अपने स्वयं के चरित्र में समाई हुई समस्त बुराइयां अलग-अलग व्यक्तियों में दिखाई देती हैं कलयुग में इंसानों में व्याप्त इन्हीं बुराइयों को ही इस वेब सीरीज के माध्यम से फिल्माया गया है पार्ट 2 का यह एपिसोड रावण के लोभी व्यक्तित्व पर केंद्रित है, जिसमें एक लोभी बिल्डर जबरन एक गरीब व्यक्ति की जमीन हड़पने की कोशिश करता है और अंततः उसे हड़प लेता है वेब सीरीज के पार्ट 2 में लोभी बिल्डर की भूमिका मनीष जयसवाल द्वारा अभिनीत की गई है जो कि इनकी यह दूसरी वेब सीरीज है आने वाली कुछ अन्य वेब सीरीज में भी वे दिखाई देंगे, रावण की भूमिका विलियम लॉरेंस द्वारा अभिनीत की गई है।
पिछले सप्ताह इस वेब सीरीज की शूटिंग इटारसी की ईशान टाउनशिप, नर्मदा पुरम के रसूलिया ओवर ब्रिज, हरदा बाईपास रोड और होटल विनायक रेसिडेंसी में शूटिंग की जिसमें इनडोर एवं आउटडोर शूट किए गए, कल रविवार 23 अप्रैल को पुनः इटारसी की विभिन्न लोकेशन पर शूटिंग की जाएगी, इस वेब सीरीज का पहला एपिसोड 4 माह पहले कुमार अतुल एंटरटेनमेंट चैनल यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है, इस वेब सीरीज मैं बनने वाले एपिसोड का कंटेंट काफी अच्छा रखा गया है जो कि दर्शकों को पसंद आ रहा है सेकंड एपिसोड भी काफी अच्छा बन रहा है और इसमें ज्यादातर आउटडोर शूट है और पिक्चराइजेशन भी काफी अच्छा है, कलाकारों के बीच संवाद अदायगी भी काफी अच्छी है उम्मीद है सभी को पसंद आएगा और जो भी वेब सीरीज देखेगा उसका भरपूर मनोरंजन होगा। दूसरा एपिसोड संभवत मई माह में रिलीज कर दिया जाएगा, विगत दो-तीन वर्षों में यूट्यूब और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली मूवी काफी पसंद की जा रही है दूसरे एपिसोड में विलियम लॉरेंस, मनीष जयसवाल, राहुल तिवारी, संजय रैकवार, मुकुल मालवीय, हैरी मामू आदि कलाकारों ने अभिनय किया है,वेब सीरीज के तीसरे एपिसोड के लिए कास्टिंग जारी है जिसके लिए कलाकारों का ऑडिशन लिया जाएगा
मनीष जायसवाल - इटारसी
: भक्तामर का ज्ञान, बढ़ाएगा आगे संस्कृति हमारी
Thu, Apr 20, 2023
ग्वालियर : आज ग्वालियर किला गेट स्थित मंदिर में जैन मिलन महिला आदिनाथ विभाग ने भक्तांबर का पाठ किया, जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्ष श्रीमती मोनिका जैन एडवोकेट (प्रांत अध्यक्ष भारत तिब्बत सहयोग मंच) ने की, एवं कार्यक्रम का संचालन सचिव वीरांगना सुषमा जैन एवं कोषाध्यक्ष वीरांगना नीतू जैन ने किया।
कार्यक्रम में अलग-अलग स्थान से लोग पधारे एवं अनेकों पदाधिकारी सम्मिलित हुए, भक्तामर के पाठ के पश्चात विभिन्न प्रकार के धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए एवं पुरस्कार वितरण किया गया। जैन मिलन , जैन धर्म के प्रति समाज मैं जागरूकता प्रदान करने में एक महत्वपूर्ण भागीदारी निभाता है।
जया अग्रवाल - मीडिया प्रभारी
मध्य भारत प्रांत
: बाबा साहब अंबेडकर की जयंती पर जयस्तंभ चौक पर हुई देशभक्ति गीतों की भव्य संगीत संध्या
Tue, Apr 18, 2023
इटारसी/नर्मदापुरम : भारतीय संविधान के जनक श्री बाबासाहेब अंबेडकर की जयंती पर्व पर 14 अप्रैल को प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी देश भक्ति गीतों एवं बॉलीवुड गीतों की भव्य संगीत संध्या का आयोजन जय स्तंभ चौक इटारसी पर सुरेश करिया एवं मित्र मंडल द्वारा किया गया। कार्यक्रम अपने 25 वे वर्ष में आयोजित किया गया, उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष यह आयोजन होता है और हजारों की तादाद में लोग इस कार्यक्रम को सुनने आते हैं, पिछले वर्षों में इस कार्यक्रम में बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर प्रस्तुति देने आते रहे है जिसमें प्रसिद्ध संगीतकार स्वर्गीय रविंद्र जैन, जौली मुखर्जी, मोहम्मद अजीज, अनवर, पूर्णिमा श्रेष्ठा, तोशी, माधवी श्रीवास्तव, विनोद राठौड़, वैष्णो देवा, सूफी गजल गायक अहमद हुसैन-मोहम्मद हुसैन, वही लाफ्टर किंग स्वर्गीय राजू श्रीवास्तव, सुनील पाल, उदय दहिया जैसे कलाकार कार्यक्रम में शिरकत कर चुके हैं कार्यक्रम में जबलपुर के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त "हार्टबीट" ग्रुप ने प्रस्तुति दी. कार्यक्रम का शुभारंभ ए. आर. रहमान के गाए हुए देश भक्ति गीत "वंदे मातरम" से हुआ जिसे ग्रुप के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया गया
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक गिरिजाशंकर शर्मा एवं इटारसी नगर पालिका अध्यक्ष श्री पंकज चौरे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए जिनका भव्य स्वागत समिति सदस्यों द्वारा पुष्प हार पहना कर किया गया, प्रसिद्ध संगीतकार बबलू मैथ्यूज का पुष्प हार पहनाकर स्वागत भजन गायक शौकी बत्रा द्वारा किया गया, इटारसी के संगीत जगत के कलाकार कार्यक्रम में शामिल हुए, मुंबई से पधारे जूनियर जॉनी लीवर ने पब्लिक के बीच में से जोरदार एंट्री की और जमकर तालियां बजी, उन्होंने अपने कॉमेडी आइटम से उपस्थित श्रोताओं को जमकर लोटपोट किया, मध्यप्रदेश के महू से गायक अविनाश बिलरवान एवं इटारसी की गायिका अंकिता श्रीवास्तव ने किशोर दा आशा जी के गाए हुए युगल गीत "जाने जा ढूंढता फिर रहा हूं" एवं अन्य सदाबहार गीतों की प्रस्तुति दी।
जबलपुर के सुमधुर गायक एच.बी. सिंह ने किशोर दा का गाया हुआ "पग घुंघरू बांध" एवं अन्य गीतों की प्रस्तुति देकर समा बांधा, "हार्टबीट"ग्रुप के डायरेक्टर प्रसिद्ध संगीतकार बबलू मैथ्यूज द्वारा आर. डी. बर्मन का गाया हुआ "यम्मा यम्मा यह खूबसूरत समा" गीत प्रस्तुत कर कर तालियां बटोरी गई, वही कार्यक्रम आयोजक एवं संयोजक सुरेश करिया द्वारा पार्श्व गायक स्वर्गीय मोहम्मद अजीज का गाया हुआ "दुनिया में कितना गम है मेरा गम कितना कम है" गाया तो लोग भावुक हो गए कार्यक्रम में गरीबों को चप्पल एवं गमछा का वितरण भी किया गया कार्यक्रम पूरी तरह सफल रहा और सभी लोगों ने आयोजन समिति को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन सुप्रसिद्ध एंकर राजेंद्र ठाकुर द्वारा किया गया।
मनीष जायसवाल - नगर प्रतिनिधि