: बर्तन व्यापारी एसोसिएशन का "होली मिलन समारोह" 12 मार्च रंगपंचमी पर
Sat, Mar 11, 2023
इटारसी/होशंगाबाद : बर्तन व्यापारी एसोसिएशन इटारसी द्वारा आयोजित व्यापारियों का "होली मिलन समारोह" इस वर्ष जयस्तंभ के पास जवाहर बाजार स्थित बर्तन मार्केट में आयोजित किया जा रहा है, एसोसिएशन अध्यक्ष सचिव कोषाध्यक्ष एवं अन्य कार्यकारिणी सदस्यों की चर्चा उपरांत कार्यक्रम रंग पंचमी के दिन रविवार दिनांक 12 मार्च को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित किया जाना निर्धारित हुआ है इस हेतु इटारसी और आसपास के क्षेत्र के समस्त एसोसिएशन सदस्य दुकानदार होली मिलन कार्यक्रम में शामिल होंगे जिन्हें सूचना एवं आमंत्रण भेजा जा चुका उल्लेखनीय है की विगत दिसंबर माह में बर्तन व्यापारी एसोसिएशन के गठन के लिए कार्यकारिणी की प्रथम बैठक आयोजित की गई थी इसके बाद विधिवत एसोसिएशन का गठन किया गया और अब बर्तन व्यापारी एसोसिएशन की कुछ समय के अंतराल पर बैठक आयोजित की जाती रहेगी और व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल किया जाएगा.
12 मार्च दिन रविवार को रंग पंचमी कार्यक्रम की रूपरेखा
रंग पंचमी पर आयोजित होली मिलन कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार है रविवार 12 मार्च को प्रातः 11:00 बजे कार्यकारिणी की एक संक्षिप्त बैठक आयोजित की जाएगी जिसमें अध्यक्ष सचिव कोषाध्यक्ष एवं अन्य कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा अपना संक्षिप्त उद्बोधन व्यापारियों के समक्ष दिया जाएगा इसके बाद व्यापारियों की समस्याओं को सुना जाएगा और उन्हें बोलने हेतु समय दिया जाएगा और उनकी समस्याएं नोट भी की जाएगी, अगले क्रम में रंग और गुलाल का कार्यक्रम आयोजित होगा,सभी व्यापारी बंधुओं के लिए इस कार्यक्रम में दोपहर के स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई है। सनातन और आपसी सौहार्द का प्रतीक होली त्यौहार हम पूरे हर्षोल्लास से मनाएं इसलिए सभी व्यापारी प्राथमिकता से इस होली मिलन कार्यक्रम में मौजूद रहे.
निवेदक
बर्तन व्यापारी एसोसिएशन इटारसी
अध्यक्ष -शिशिर कांसकार
सचिव - मनीष जयसवाल
: रोमांटिक सॉन्ग "प्यार की शुरुआत में" यूट्यूब पर रिलीज
Thu, Mar 9, 2023
इटारसी की क्रिएटिविटी यूट्यूब पर अपना जलवा बिखेर रही है "कुमार अतुल एंटरटेनमेंट"(Kumar Atul Entertainment)के यूट्यूब चैनल पर रोमांटिक सॉन्ग (Romantic Song) "प्यार की शुरुआत में" रिलीज किया गया है जिसे गायक अतुल शुक्ला (Atul Shukla) ने गाया है साथ ही गीत के लिरिक्स एवं संगीत भी स्वयं अतुल शुक्ला ने दिया है,जिसे रोमांटिक हल्का-फुल्का आनंद देने वाला म्यूजिक पसंद आता है ऐसे संगीत प्रेमियों को यह गीत बहुत पसंद आ रहा है इस रोमांटिक सॉन्ग में अभिनय शहर के उभरते कलाकार विलियम लॉरेंस द्वारा किया गया है जो पूर्व में कई शॉर्ट मूवी, वेब सीरीज और गीतों में अभिनय कर चुके हैं इस इस रोमांटिक सॉन्ग को कुमार अतुल शुक्ला एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है.शीघ्र ही "कुमार अतुल इंटरटेनमेंट" के बैनर तले वेब सीरीज "पुतला रावण का" के पार्ट-2 की शूटिंग प्रारंभ होगी.
मनीष जायसवाल - इटारसी
: नारी महिमा अपरंपार, नारी से हैं सम्पूर्ण संसार - अनिल गुप्ता ग्वालियरी
Tue, Mar 7, 2023
नारी शक्ति-नारी महिमा
तो है अपरंपार
नारी माता-बहन-पत्नि-बेटी
पुष्पित-सुरभित प्यार
नारी से संसार
प्रथम गुरू, पाठशाला है
प्रेम नदी औ' झरना
सीखा है हमने उससे ही
हंसना-बोलना-चलना
जननी नहीं होती तो हम
कैसे लेते आकार?
माँ सरस्वति-दुर्गा-लक्ष्मी
और है काली माई
ज्ञान-बल-धन देने वाली
तरुवर-सी परछाई
प्रेमानंद पूर्ण जीवन सुख
तन-मन का आधार
सीता-राम औ' राधे-श्याम
हम भजते रहते हैं
राम, श्याम से पहले
सीता, राधे क्यों कहते हैं ?
नारी ही करती है सुखमय
जीवन को साकार
'अनिल' प्रभु की सर्वश्रेष्ठ कृति का
जो ना करे सम्मान
जानवर-सम है वो प्राणी
नहीं है वो इंसान
नारी तो है प्रभु उपहार
कर नारी सत्कार
-अनिल गुप्ता ग्वालियरी
(गीतकार-लेखक, अभिनेता)