: KKC म्यूजिक क्लब एवं संगीत सेवा सहारा ने रतलाम में बनाया 38 घंटे 20 मिनिट का 9 वां विश्वरिकॉर्ड
admin
Wed, Dec 6, 2023
हरफनमौला गायक किशोर कुमार की पुण्यतिथि एवं KKC क्लब के जन्मदिन के अवसर पर गायन के क्षेत्र में 9 बार विश्वरिकार्ड बनाने के बाद आपके प्यार, सहयोग और विश्वास ने KKC म्युजिक क्लब एवं संगीत सेवा सहारा को आपने फिर से बनाया इंदौर की नंबर 1 संगीत संस्था, हमारी जानकारी के अनुसार इंदौर में किसी भी संस्थान ने 9 बार गायन के क्षेत्र में विश्वरिकार्ड नही बनाया हैं।
कार्यकारी अध्यक्ष एवं संयोजक मनीष पगारे एवं रेखा रावल ने बताया की रतलाम शहर में हुए इस आयोजन में 100 से अधिक कलाकारों ने आनलाइन और आफ़लाइन हरफनमौला गायक किशोर कुमार के गीत गाकर उक्त विश्व रिकार्ड बनाया है, अल्टीमेटस्टार बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड मे 38 घंटे 20 मिनिट का रिकार्ड दर्ज किया गया है जो की विगत वर्ष 37 घंटे 18 मिनिट का रिकार्ड तोड़कर बनाया गया है। इस आयोजन मे लोकल प्रशासन, रेलवे विभाग, पुलिस प्रशासन, जूनियर रेलवे इंस्टीट्यूट रतलाम, स्टेट प्रेस क्लब, मोयरा सरिया, श्री योगेंद्र महंत पूर्व राज्यमंत्री, सिद्धि देवा मीडिया प्रॉडक्शन पुणे, अजय साउंड, पत्रकार श्री रमण रावल, श्री पंकज जोशी, श्री गिरीश शर्मा, श्री अरविंद डांगी, श्री अरविंद शर्मा, सोशल मीडिया के सहयोग से एवं आपके स्नेह, सहयोग और विश्वास के लिए आपका कोटि कोटि आभार, आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी धरोहर और ताकत हैं।
टीम KKC क्लब को ह्रदय की गहराइयों से कोटि कोटि प्रणाम करता हूं उनके बिना ये सफलता असंभव थी, टीम की मेहनत ने ही ये विश्व रिकॉर्ड बनाया है इसका सारा श्रेय हमारे आयोजन में पधारे कलाकार और टीम KKC क्लब को जाता है। मेँ संस्थान की तरफ से आप सभी गायक कलाकारों, सहयोगियों, प्रशासन, हितेशियों एवं शुभचिंतकों और सभी दर्शकों, पाठकों को हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित करता हूँ।
दीपक पाठक - संस्थापक एवं अध्यक्ष
KKC क्लब एवं संगीत सेवा सहारा
मो. 9926561316
Tags: