Tue 02 Jun 2026

ब्रेकिंग

आप भी अपनी आवाज़ उठाएं और ख़ुशी का गीत गाएं।

E-Paper अगस्त 2025

डॉक्टरों ने गाए गीत, थामा माइक, गिटार और सेक्सोफोन से लेकर कांगो-बोंगो तक

E-Paper जून 2025

E-Paper मई 2025

गाना गाने से क्यों मिलता है दिल और दिमाग को सुकून : आप भी अपनी आवाज़ उठाएं और ख़ुशी का गीत गाएं।

आप भी अपनी आवाज़ उठाएं और ख़ुशी का गीत गाएं।

गाना गाने वाले अपनी अनोखी ख़ुशी लेकर आते हैं और माहौल को उत्साह से भर देते हैं. हर तरफ़ संगीत, हर तरफ़ उमंग, सचमुच यह समय दिल को सुकून और जीत का एहसास कराता है, लेकिन ये चमक-दमक से सजे गायक दल सिर्फ़ ख़ुशी ही नहीं बांट रहे होते, बल्कि जब वे शॉपिंग मॉल, रेलवे स्टेशन, नर्सिंग होम या आपके घर के बाहर गाते हैं, तो ख़ुद अपनी सेहत को भी बेहतर बना रहे होते हैं, दिमाग़ से लेकर दिल तक, गाना गाने वालों को कई तरह के फ़ायदे होते हैं, ख़ासकर जब लोग समूह में गाते हैं, ये लोगों को एक-दूसरे के क़रीब लाता है, शरीर को बीमारियों से लड़ने के लिए तैयार करता है और दर्द को भी कम कर सकता है. तो क्यों न आप भी अपनी आवाज़ उठाएं और ख़ुशी का गीत गाएं।

एलेक्स स्ट्रीट कैम्ब्रिज इंस्टीट्यूट फॉर म्यूज़िक थेरेपी रिसर्च में शोध करते हैं और यह देखते हैं कि संगीत कैसे बच्चों और बड़ों को ब्रेन इंजरी से उबरने में मदद कर सकता है. वह कहते हैं, "गाना एक मानसिक, शारीरिक, भावनात्मक और सामाजिक क्रिया है." मनोवैज्ञानिकों को हमेशा ये देखकर हैरानी होती है कि साथ में गाने वाले लोग कितनी गहरी सामाजिक एकता महसूस करते हैं. यहां तक कि जो लोग गाने में हिचकिचाते हैं, वे भी सुरों में एक हो जाते हैं. रिसर्च बताती है कि बिल्कुल अजनबी लोग भी सिर्फ़ एक घंटे साथ गाने के बाद असाधारण रूप से करीब हो सकते हैं.

और हां, यह तो पहले से ही साफ़ है कि गाने से फेफड़ों और सांस लेने की प्रणाली को भी फ़ायदा होता है. कुछ शोधकर्ता तो फेफड़ों की बीमारियों से जूझ रहे लोगों की मदद के लिए गाने का इस्तेमाल भी कर रहे हैं। गाना सामान्य सेहत को बेहतर बनाने का भी एक तरीका है. यह एक ऐसा व्यायाम है जिसे अभी कम आंका गया है, लेकिन जिसकी तुलना तेज़ चाल से चलने के असर से की जा सकती है. यूनिवर्सिटी ऑफ़ साउथैम्पटन में रेस्पिरेटरी फिज़ियोथेरेपी के एसोसिएट प्रोफेसर एडम लुईस कहते हैं, "गाना एक शारीरिक गतिविधि है और इसमें व्यायाम जैसे कुछ फ़ायदे हो सकते हैं."

एक शोध में तो यह भी कहा गया है कि गाना और पेशेवर गायकों की वोकल एक्सरसाइज़ दिल और फेफड़ों के लिए उतनी ही अच्छी हैं जितना ट्रेडमिल पर मध्यम गति से चलना, लेकिन शोधकर्ता इस बात पर भी विशेष ध्यान दिलाना चाहते हैं कि लंबे समय से बीमार लोगों के मानसिक स्वास्थ्य पर समूह में गाने से होने वाले फ़ायदे अक्सर नज़रअंदाज़ कर दिए जाते हैं. स्ट्रीट कहते हैं कि गाना इन लोगों को उस चीज़ पर ध्यान केंद्रित करने में मदद करता है जो वे कर सकते हैं, बजाय इसके जो वे नहीं कर सकते।

सौर्स

Tags:

sangeet seva sahara