: 128 घण्टे में 530 गायक कलाकारों ने बनाया गायन के क्षेत्र मे लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड -
Thu, Feb 20, 2025
इंदौर: विश्व विख्यात KKC म्यूजिक क्लब एवं सांस्कृतिक प्रिंट व डिजिटल मीडिया संगीत सेवा सहारा के संयुक्त तत्वावधान मे इंदौर में दिनांक
24 दिसंबर से 29 दिसंबर 2024 तक 128 घण्टे सतत गायन
के क्षेत्र मे बना
लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड LONDON BOOK OF WORLD RECORD
जिसके अंतर्गत 530 नए एवं स्थापित गायक कलाकरों ने अपनी पसंद के लगभग 2000 गीत कराओके ट्रैक पर गाएं, आयोजन इंदौर से फेसबुक पर ऑनलाइन एवं अभिनव कला समाज गाँधी हाल परिसर से प्रसारित हुआ, इस आयोजन मे इंदौर सहित सम्पूर्ण भारत के अलग अलग राज्यों से 530 गायक कलाकार शामिल हुए जिनके कारण इंदौर शहर ने स्वच्छता के साथ साथ संगीत मे भी नंबर 1 होने का खिताब प्राप्त किया। आयोजन के शुभारंभ अवसर पर मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय एवं विश्व ब्राह्मण संघ के अध्यक्ष पूर्व राज्यमंत्री (दर्जा प्राप्त) श्री योगेंद्र महंत मुख्य अतिथि के रूप मे एवं समापन के अवसर पर विश्व प्रसिद्ध गायक मोहम्मद रफी के सुपुत्र श्री शाहिद रफी एवं स्टेट प्रेस के अध्यक्ष श्री प्रवीण खारीवाल विशेष अतिथि के रूप मे उपस्थित थे।
संस्थान के अध्यक्ष दीपक पाठक एवं संरक्षक श्रीमती रेखा रावल ने बताया की गायन के क्षेत्र मे नए नए कलाकारों को मंच उपलब्ध करवाने हेतु
KKC
क्लब एवं संगीत सेवा सहारा हमेशा प्रयासरत रहता है इसी श्रंखला मे अभी तक 10 बार विश्व रिकॉर्ड बना चुके है जिसमे प्रत्येक आयोजन मे करीब 100 से अधिक कलाकारों को मंच प्रदान किया है लेकिन विगत वर्ष दिसंबर 2024 मे इसी श्रंखला को बढ़ाते हुए संस्थान ने
124 घण्टे
का आयोजन करने का लक्ष्य रखा था जिसमे 129 घण्टे का आयोजन किया गया लेकिन
लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने 128 घण्टे का सर्टिफिकेट प्रदान किया
, गीतों के माध्यम से इस महाकुंभ मे आहुती प्रदान की जिसके कारण संस्थान का लक्ष्य पूर्ण हुआ, इस आयोजन को सांस्कृतिक मासिक अखबार संगीत सेवा सहारा और विश्व विख्यात KKC म्यूजिक क्लब के फेसबुक पेज के माध्यम से ऑनलाईन प्रसारित किया गया था।
: उदयपुर विश्व संगीत महोत्सव में शान, कर्ष काले और 15 देशों के 22 बैंड करेंगे शिरकत
Sat, Jan 25, 2025
संगीत के क्षेत्र मे विगत 7 वर्षों से राजस्थान शासन प्रतिवर्ष ऐसा अंतराष्ट्रीय आयोजन करता है जिसे देखने के लिए दुनिया के कई संगीतप्रेमी राजस्थान आते है, राजस्थान के उदयपुर में 7वां वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल 7 फरवरी से आयोजित होगा। तीन दिवसीय महोत्सव में भारत के मशहूर कलाकार शान, कर्ष काले और कनिका कपूर सहित 15 देशों के 22 बैंड हिस्सा लेंगे, यह महोत्सव सेहर (एसईएचईआर) द्वारा राजस्थान सरकार के पर्यटन विभाग के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। इस बार इसका विषय "राजस्थान के भूले-बिसरे वाद्य यंत्रों और परंपराओं का संरक्षण और प्रचार" पर आधारित होगा, इसमें वैश्विक संगीत संस्कृतियों को भी शामिल किया अपनाया जाएगा।
इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में कोई प्रवेश शुल्क नहीं होगा। महोत्सव में फरीदकोट, सुक्रिति-प्रकृति, ऋत्विक राजा और वेस्टर्न घाट्स की भी प्रस्तुतियां होंगी। कार्यक्रम उदयपुर के प्रसिद्ध स्थलों जैसे मंज़ी का घाट, फतेह सागर पाल और गांधी ग्राउंड में आयोजित होगा। सेहर के संस्थापक संजीव भार्गव ने कहा, "यह महोत्सव केवल अपनी विविधतापूर्ण कलाकार सूची के लिए ही खास नहीं है, बल्कि सांस्कृतिक धरोहरों से भरपूर उदयपुर शहर में आयोजित किया जाना भी खास है। दिल्ली, बेंगलुरु या मुंबई जैसे बड़े शहरों से अलग उदयपुर शहर में आयोजित यह महोत्सव अनोखा अनुभव प्रदान करता है। उदयपुर जैसे स्थलों पर इतने विविध और विश्वस्तरीय कलाकारों को एक मंच पर देखना भारत में कहीं और संभव नहीं है।" महोत्सव में अर्जेंटीना के "लॉस चालचाकिस", आइवरी कोस्ट के "डोबेट", रीयूनियन आइलैंड के "जिस्काकन", फिलीपींस के "काइआ", हंगरी के "रोमानो ड्रोम" और ईरान के "डेलगोचा एंसेंबल" समेत 22 अंतरराष्ट्रीय बैंड अपनी प्रस्तुतियां देंगे। यह संगीत महोत्सव 9 फरवरी को समाप्त होगा।