Tue 02 Jun 2026

ब्रेकिंग

आप भी अपनी आवाज़ उठाएं और ख़ुशी का गीत गाएं।

E-Paper अगस्त 2025

डॉक्टरों ने गाए गीत, थामा माइक, गिटार और सेक्सोफोन से लेकर कांगो-बोंगो तक

E-Paper जून 2025

E-Paper मई 2025

: Holi Song 'बम बम भोले' Sikandar के गाने में सलमान खान और रश्मिका मंदाना झूमे

admin

admin

Sat, Mar 15, 2025
Holi Song 'बम बम भोले' Sikandar के गाने में सलमान खान और रश्मिका मंदाना झूमे

मुंबई: ईद के अवसर पर सलमान खान और रश्मिका मंदाना की एक फिल्म 'सिकंदर' "Sikandar" के नाम से आ रही है, ईद से पहले उन्होंने होली का गीत रिलीज कर अपने फेंस के लिए होली का तोहफा दे दिया है। उन्होंने इस फिल्म का एक गाना रिलीज किया है, जो एक होली सॉन्ग है, इस गाने का नाम है 'बम बम भोले' इस गाने में सलमान भी होली के रंग में नजर आ रहे हैं जो वीडियो सामने आया है, उसमें हर तरफ लोगों पर होली का खुमार दिख रहा है, भाईजान भी रंगों के त्योहार के नशे में चूर हैं, इस गाने में भी उनका स्वैग अंदाज देखने को मिल रहा है, यह इस फिल्म का दूसरा गाना है, कुछ दिन पहले भी वह एक गाना लेकर आए थे, जिसका टाइटल था ‘जोहरा जबीं’ उस गाने की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई थी।

लगता है कि उनका नया गाना भी धमाल मचाने वाला है। ‘सिकंदर’ इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, इस फिल्म का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है, मेकर्स पहले ही बता चुके हैं कि यह फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होगी, हालांकि, अभी तारीख नहीं बताई गई है, सलमान के फैंस इस फिल्म के लिए काफी उत्साहित हैं, इसमें उनका एक्शन अवतार देखने को मिलने वाला है, इस फिल्म में उनकी एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना हैं, नाडियाडवाला ग्रैंडसन प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है और एआर मुरुगादॉस इसके डायरेक्टर हैं, मुरुगादॉस वही शख्स हैं जिन्होंने आमिर खान की फिल्म ‘गजनी’ को डायरेक्ट किया था, आमिर की वह फिल्म काफी सफल रही थी, ऐसे में सलमान से ‘सिकंदर’ से भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है, इस फिल्म में सत्यराज भी हैं, जिन्होंने प्रभास की फिल्म ‘बाहुबली’ में कटप्पा का किरदार निभाया था, उन्हें इस फिल्म में मुख्य विलेन के तौर पर कास्ट किया गया है।

https://youtu.be/7HHRxjQrwUI

याद रहे सलमान खान अपनी फिल्मों को हिट करने के लिए किरदार मे पूरी तरह डूब जाते है और अपने फेंस को मजबूर कर देते है की सिनेमा थियेटर मे जाकर फिल्म को देखे जिसके कारण उनकी फिल्मे बाक्स आफिस पर हिट करने से कोई रोक नहीं सकता है, वहीं रश्मिका मंदाना भी अपने चहेतों के बीच बहुत पापुलर है अब देखते है की सिकंदर क्या वाकई सलमान और रश्मिका का मुकद्दर बनेगी।

साभार

Tags: