Tue 02 Jun 2026

ब्रेकिंग

आप भी अपनी आवाज़ उठाएं और ख़ुशी का गीत गाएं।

E-Paper अगस्त 2025

डॉक्टरों ने गाए गीत, थामा माइक, गिटार और सेक्सोफोन से लेकर कांगो-बोंगो तक

E-Paper जून 2025

E-Paper मई 2025

: 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' बच्चों के लिए ममता दिल को छू जाएगी - रानी मुखर्जी

admin

admin

Fri, Mar 17, 2023
'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' बच्चों के लिए ममता दिल को छू जाएगी - रानी मुखर्जी

माँ अपने बच्चों के लिए दुनिया मे किसी से लड़ सकती है ये तो हम सभी ने देखा और सुना भी है लेकिन मशहूर अदाकारा रानी मुखर्जी ने अपने बच्चों की परवरीश के लिए कानूनी लड़ाई लड़कर अपने बच्चों को उनका हक दिलाने के लिए लड़ाई लड़ी और उस लड़ाई मे बच्चों के प्रति अगाध प्रेम और कानून के नियम के बीच रानी मुखर्जी ने एक शानदार भूमिका निभाई है जो लगभग सभी को पसंद आएगी, इस फिल्म को देखने के बाद शाहरुख खान ने रानी की भूमिका की बढ़ चढ़कर तारीफ की है, आज ही प्रदर्शित हो रही इस फिल्म को देखने के लिए रानी के फेंस आतुर है। रानी मुखर्जी Rani Mukharjee इन दिनों अपनी फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' Mrs Chatterjee Vs Norway को लेकर सुर्खियों में हैं।

एक मां की अपनो बच्चों के लिए कानूनी जंग की इस कहानी को देखने के लिए सभी बहुत उत्सुक हैं, जहां एक तरफ दर्शक इसके रिलीज होने का इंतजार कर रहे थे, वहीं अन्य कलाकार इस फिल्म का प्रीमियर देखने के बाद इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं, फिल्म के रिव्यू के बाद अब रानी मुखर्जी के सबसे करीबी दोस्तों में से एक, शाहरुख खान Shaharukh Khan ने भी फिल्म का रिव्यू किया और इसकी जमर तारीफ की, शाहरुख ने कहा की मेरी प्यारी दोस्त रानी मुख्य भूमिका में उतनी ही चमक रही हैं, जितना केवल एक महारानी कर सकती है, इस फिल्म में निर्देशक आशिमा Aashima ने बहुत ही संवेदनशीलता के साथ एक मानवीय संघर्ष को दिखाया है। यह फिल्म देखने लायक है।

Tags: