: स्टेट प्रेस क्लब के सोजन्य से भगोरिया संस्कृति को देखने मांडव पहुंचा 150 पत्रकारों का दल
admin
Tue, Mar 7, 2023
इंदौर : स्टेट प्रेस क्लब मध्यप्रदेश द्वारा 4 मार्च को 150 से अधिक पत्रकारों एवं फोटोग्राफरों एवं उनके परिवार के सदस्यों को रानी रूपमती के स्वप्नों का शहर मांडव के आदर्श भगोरिया में लेकर गया था, क्लब के अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल के नेतृत्व में 3 निजी बस एवं व्यक्तिगत कार के माध्यम से यात्रा प्रारंभ हुई थी, यात्रा का उद्देश्य भगोरिया की संस्कृति को अखबार एवं चैनल के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना था एवं फोटोग्राफी करना था। सदस्यों को मांडव के भगोरिया में नृत्य करने का अवसर भी प्राप्त हुआ एवं बाग से भगोरिया नृत्य का दल भी क्लब के साथ था।


प्रवीण खारीवाल द्वारा 15 वर्षों से भगोरिया संस्कृति को नजदीक से महसूस करने के लिए अलग अलग गांवो मे मेले के दौरान यात्रा का आयोजन होता रहा है जिसमे पत्रकारों को फोटोग्राफी और विडियोग्राफी करना एवं वहाँ की संस्कृति को अपने पाठकों तक पंहुचाना रहता है ताकि घर बैठे भी आप भगोरिया की संस्कृति को निहार सकें। इस यात्रा मे 3 निजी बस एवं कई कार थी जिसमे सभी यात्री दोपहर मे मंदाव पहुंचे उसके बाद दोपहर का भोजन कर फोटोग्राफी और विडियोग्राफी करने के लिए बाग जिला धार से आदिवासी कलाकारों का दल विशेष तौर पर आया था उनके साथ करीब 2 घंटे का समय व्यतीत किया फिर उसके बाद मांडव के भगोरिया मे गए जहां पर स्टेट प्रेस क्लब के मंच पर धार के कलेक्टर और एस पी ने स्थानीय कलाकारों से सम्मानित किया, स्टेट प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल ने कलेक्टर एवं एस पी को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।


मांडव का भगोरिया पूर्ण होने पर जहाजमहल रेस्टोरेन्ट मे दल के सभी साथियों ने भोजन किया तत्पश्चात दल के सभी साथी मांडव से शाम 7 बजे रवाना हुए और रात्रि मे अपने समय के अनुसार रात्रि मे 9 बजे इंदौर आया उसके बाद गांधी हाल मे वुमन्स प्रेस क्लब द्वारा आयोजित फाग उत्सव मे शामिल हुए।
Tags: