: KKC क्लब की 60 यात्रियों के साथ साँवरिया सेठ एवं चित्तौड़गढ़ संगीतमय रेल यात्रा
इंदौर : गायन के क्षेत्र मे 9 बार विश्व रिकार्ड बनाने वाली संस्थान KKC क्लब एवं संगीत सेवा सहारा उज्जैन, महेश्वर, ओंकारेश्वर, पंचमढ़ी, भगोरिया यात्रा के बाद दिनांक 7 अप्रेल 2024 रविवार को इंदौर से साँवरिया जी सेठ एवं चित्तौड़गढ़ किला की संगीतमय यात्रा 60 सदस्यों के साथ यात्रा प्रस्थान करेगी। इस यात्रा मे 5 वर्ष के बच्चे से लेकर 75 साल तक के सदस्य मौजूद रहेंगे। यह यात्रा इंदौर से रेल द्वारा प्रस्थान करेगी।

संस्थान के ड्रेसकोड़ नीले कलर मे अपने आप मे एक अनूठी यात्रा जो की भगवान साँवरिया जी सेठ के दर्शन करने हेतु तैयार की गयी है इस यात्रा मे विश्व विख्यात KKC क्लब के सदस्य एवं शहर के अन्य भक्त यात्रा मे शामिल हो रहे है, हर उम्र के सदस्यों का संगम इस यात्रा मे देखने को मिलेगा, यात्रा दिनांक 7 अप्रेल रविवार को अल सुबह 4 बजे इंदौर रेलवे स्टेशन से प्रारम्भ होकर रतलाम के रास्ते नीमच होते हुए चित्तौड़ पहुंचेगी जहा पर संगीत सेवा सहारा के चित्तौड़गढ़ प्रतिनिधि श्री राहुल जी त्रिवेदी के मार्गदर्शन मे यात्रा चित्तौड़ के किले मे भ्रमण करेगी जहा पर सदस्यगण अपने अपने गीतों की प्रस्तुति देते हुए फोटोग्राफी भी करेंगे, करीब 3 घंटे चित्तौड़ भ्रमण करने के पश्चात यात्रा पुनः चित्तौड़ शहर मे आकर भोजन करने के बाद साँवरिया जी सेठ के दर्शन करने के लिए प्रस्थान करेगी, करीब 5 बजे यात्रा भगवान साँवरिया सेठ के दरबार पहुंचेगी जहा चमत्कारी मुद्रा के दर्शन करने के बाद भजनो की प्रस्तुति होगी, रात्रि का भोजन मंदिर परिसर मे करने के बाद यात्रा पुनः चित्तौड़ जाएगी जहा से रात्रि मे रेल के माध्यम से पुनः इंदौर के लिए यात्रा करेंगे, अगले दिन सुबह 6 बजे यात्रा इंदौर पहुंचेगी।

यात्रा मे बीच बीच मे सभी यात्रियों को खाने और पानी पीने की व्यवस्था की गयी है साथ ही रेल मे मंद मंद आवाज़ मे सभी गायक कलाकार अपने अपने गीतों की प्रस्तुतियां देकर सभी यात्रियों का मनोरंजन करेंगे, KKC क्लब की आगामी पारिवारिक यात्रा मे आप भी शामिल हो सकते है, हमारे क्लब का उद्देश्य यही है की आओ खुशियाँ बांटे पुकार के। सभी यात्रीगण अपनी राजी खुशी से इस यात्रा मे शामिल हुए है और भगवान साँवरिया जी के दर्शन करने को लालायित है। यात्रा के संयोजक संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष मनीष पगारे एवं उपाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी शर्मा है।
यात्रा ने जाने वालों के नाम -
1) दीपक पाठक
2) नीतू पाठक
3) गौरव पाठक
4) इशिता पाठक
5) मनीष जी पगारे
6) राजकुमार जी जोशी
7) राज जी शर्मा
8) लक्ष्मी जी शर्मा
9) ओ पी भारती जी
10) चेतन जी गंधे
11) ओमप्रकाश जी गंधे
12) जयवंत जी गुप्ते
13) प्रीति जी गर्ग
14) संजय जी गर्ग
15) सुरेश जी तलरेजा
16) पूजा जी तलरेजा
17) राधाकिशान जी कदम
18) रानी जी शर्मा
19) रिया जी शर्मा
20) कौशलेंद्र जी शर्मा
21) प्रफुल्ल जी कोटास्थाने
22) सुषोभीता जी हिरवे
23) शीतल जी देवड़ा
24) अंजलि जी गावड़े
25) दीपक जी शर्मा
26) मीनाक्षी जी शर्मा
27) वैदेही शर्मा
28) आशीष जी सोनी
29) विशाल जी मिश्रा
30) अंजलि जी शर्मा
31) उषाकिरण जी त्रिपाठी
32) अदिति भारद्वाज
33) आशुतोष भारद्वाज
34) बंसीलाल जी पानेरी
35) गीता जी पानेरी
36) मनीष शर्मा
37) रूपाली शर्मा
38) अनिल जी वर्मा
39) विजय लक्ष्मी जी वर्मा
40) कैलाशचंद्र जी खोड़े
41) उषा जी सौराष्ट्रीय
42) पल्लवी जी सौराष्ट्रीय
43) महेंद्र जी राठौर
44) प्रवीण जी देवड़ा
45) दिव्यांश सौराष्ट्रीय
46) इशा सौराष्ट्रीय
47) आशा जी जोशी
48) अर्चना जी जायसवाल
49) इंदु जी गुप्ता
50) स्वाति जी वशिष्ठ
51) स्वर्णिम जी वशिष्ठ
52) प्रकाश जी राठौड़
53) सतीश जी अग्रवाल
54) मंजुला जी भारती
55) अनुपम जी शर्मा
56) राकेश जी अहिरवार
57) राजेश जी आडवाणी
58) समीक्षा
59) छोटा मनीष
60) अवि गंधे
सभी साथियों का कोटि कोटि आभार प्रकट करता हूं जो आपने इस यात्रा में शामिल होने का निर्णय लिया।
मनीष पगारे - कार्यकारी अध्यक्ष KKC क्लब, इंदौर
Tags: