Thu 02 Apr 2026

🎤 KKC Talent Show

Auditions Now Open — Register Here

ब्रेकिंग

आप भी अपनी आवाज़ उठाएं और ख़ुशी का गीत गाएं।

E-Paper अगस्त 2025

डॉक्टरों ने गाए गीत, थामा माइक, गिटार और सेक्सोफोन से लेकर कांगो-बोंगो तक

E-Paper जून 2025

E-Paper मई 2025

: अण्णा महाराज ने प्रदान किया वायलिन वादक कमल कामले को लता इंदौरी पुरस्कार

अण्णा महाराज ने प्रदान किया वायलिन वादक कमल कामले को लता इंदौरी पुरस्कार

इंदौर: KKC म्यूजिक क्लब एवं संगीत सेवा सहारा द्वारा लता मंगेशकर की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित एक प्यार का नगमा संगीतमय आयोजन में प्रख्यात वायलिन वादक कमल कामले को संगीत सेवा सहारा लता इंदौरी पुरस्कार सद्गुरु अण्णा महाराज एवं आयोजन के मुख्य अतिथि पंडित योगेन्द्र महंत पूर्व राज्यमंत्री (दर्जा), समाजसेवी श्री हरि अग्रवाल एवं विनय जैन ने प्रदान किया.

संस्था संरक्षक रेखा रावल एवं अध्यक्ष दीपक पाठक ने बताया कि प्रतिवर्ष मशहूर गायक लता मंगेशकर की पुण्यतिथि के अवसर पर देश के किसी एक कलाकार को उक्त पुरस्कार प्रदान किया जाता है जिसमें 5100 रुपये नगद एवं सम्मान प्रदान किया जाता है, कल हुए आयोजन में 50 कलाकारों ने लता जी को अपने गीतों से श्रद्धांजलि अर्पित की, आयोजन अभिनव कला समाज मे था जिसमें इंदौर सहित उज्जैन, देवास, धार, रतलाम, महू, खरगोन एवं अन्य शहरों से कलाकार आए थे, संस्थान ने विगत 2 माह पहले 128 घंटे का लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड भी गाने के क्षेत्र में बनाया. सद्गुरु अन्ना महाराज ने सभी संगीतप्रेमियों को शुभाशीष वचन कहे एवं संगीत को धाराप्रवाह आगे बढ़ाने में इंदौर वासियों के भरपूर योगदान की सराहना की, संगीत के क्षेत्र मे निरंतर सेवा करने पर समाजसेवी हरि अग्रवाल का सम्मान अन्ना महाराज ने किया, अंत मे आभार कार्यकारी अध्यक्ष मनीष पगारे ने माना.

Tags: